गणेश चतुर्थी पर 31 अगस्त को भगवान गजानन की रथयात्रा निकाली जाएगी। इस बार स्पोर्ट्स सामग्री से हनुमान जी तथा भगवान गजानन की गोल्डन सितारों से स्वर्ण छवि की झांकी तैयार की जा रही है। दोनों स्वचालित झांकियों बनाने के लिए तीन दर्जन से अधिक कलाकार रात नौ से तीन बजे जुटे रहते हैं।
पश्चिम उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध गणेश चतुर्थी मेले का आयोजन 29 अगस्त से किया जाएगा जबकि 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गजानन की विशाल रथयात्रा निकाली जाएगी जिसमें दर्जन से अधिक स्वचालित झांकियों निकाली जाएगी। इन झांकियों को बनाने कार्य पिछले 15 दिन से शुरू कर दिया गया है। इस बार हनुमान जी व गजानन भगवान की विशाल स्वचालित झांकियां बनाई बनाई जा रही हैं। स्पोर्ट्स सामग्री से हनुमान जी की झांकी बनाने में हीरा लाल, अक्षय वार्ष्णेय, पवन वार्ष्णेय, दिव्यांशु नारायण, अंकित वार्ष्णेय, आशीष अग्रवाल, शिवम, हनी शर्मा, हर्षित वार्ष्णेय, अरुण शर्मा, अजय रस्तोगी, तुषार शर्मा आदि शामिल जुटे हैं। वहीं दूसरी ओर भगवान गजानन की गोल्डन सितारों से स्वर्ण छवि की विशाल झांकी तैयार की जा रही है जिसे अजय आर्य, मोहन लाल रस्तोगी, सुशील अग्रवाल, राजीव कृष्णा, शुभम अग्रवाल, आशु शंखधार, ज्ञानेंद्र पाल वार्ष्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय, सोनू, हार्दिक गुप्ता जुटे हैं। झांकियों को तैयार करने वाले छात्र व दुकानदार हैं। यह दिन में पढ़ाई व व्यापार का कार्य करते हैं और रात में झांकी बनाने में अपनी निशुल्क सेवा प्रदान करते हैं।