फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Handicraft artisan Uvais was murdered due to love affair

Sambhal News: प्रेम प्रसंग में की गई थी हैंडीक्राफ्ट कारीगर उवैस की हत्या

Sat, 29 Mar 2025 11:46 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 29 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Handicraft artisan Uvais was murdered due to love affair

विज्ञापन


संभल।
हैंडीक्राफ्ट कारीगर उवैस की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी। सरायतरीन के हैंडीक्राफ्ट कारोबारी मोहम्मद हासिम रजा ने पांच लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई है। पुलिस का दावा है कि उवैस का हासिम की बहन से प्रेम प्रसंग था। समझाने के बाद भी उवैस मानने को तैयार नहीं था। इसी लिए हासिम ने हत्या करा दी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते तीन आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि हत्या में शामिल चौथा आरोपी प्रेमपाल फरार है। उसे पुलिस तलाश रही है।
हयातनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायतरीन के मोहल्ला मंगलपुरा निवासी शकील अहमद का छोटा बेटा उवैस घर पर 15 मार्च की सुबह मुरादाबाद जाने के लिए कहकर गया था। 16 मार्च की सुबह उसका शव संभल कोतवाली के चिमयावली रोड पर सड़क से 500 मीटर दूर बेगमपुर के जंगल में पड़ा मिला। अगले दिन मृतक के भाई अजमल ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

उवैस का परिवार शुरुआत से किसी भी तरह की रंजिश से इन्कार करता रहा, ऐसे में पुलिस हत्या की वजह प्रेम प्रसंग को मानकर चल रही थी। इसी को लेकर पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। युवक के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और सीडीआर निकलवाई। इस दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने सरायतरीन के मोहम्मद हासिम रजा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामने आया कि उवैस उनके कारखाने में काम करता था। उसका घर पर भी आना जाना रहता था। यहीं से उवैस और हासिम की बहन के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसकी जानकारी हासिम को हुई तो उसने उवैस को कारखाने से निकाल दिया। इसके बाद भी उवैस ने मेलजोल जारी रखा। उसे काफी समझाया लेकिन जब वह नहीं माना तो हासिम ने उसकी हत्या की योजना बनाई। कारखाने में काम करने वाले उत्तराखंड के थाना बाजपुर गांव कनौरा निवासी शकील अहमद ने हासिम की पहचान असमोली थाना क्षेत्र के जसकौली निवासी रिश्तेदार यूसुफ से कराई। बताया कि वह सुपारी लेकर हत्या कर देगा। इसके बाद पांच लाख रुपये में उवैस की हत्या करना तय हो गया।
इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से यूसुफ ने एक ऑर्डर देने के बहाने उवैस को मुरादाबाद बुलाया। वहां से यूसुफ और उसका दोस्त प्रेमपाल उवैस को गाड़ी से जोया, सैदनगली होते वाजिदपुरम बाईपास लेकर आए। यहां गाड़ी रोककर उवैस को अपनी बातों में लगा लिया। इसके बाद मौका पाकर यूसुफ ने उवैस के सिर पर पत्थर से कई बार किए। प्रेमपाल ने गमछे से उसका गला दबा दिया। इसके बाद उसका शव बेगमपुर के जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। वहां स तीनों को जेल भेज दिया गया।
आरोपी यूसुफ ने उवैस से पहले बढ़ाई नजदीकी
मुख्य आरोपी यूसुफ असमोली थाना क्षेत्र के गांव जसकौली का है। यूसुफ ने योजना के तहत पहले उवैस से नजदीकी बढ़ाई। इसके लिए उसने उवैस को हैंडीक्राफ्ट के तीन ऑर्डर दिलवाए। जब दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई, तब यूसुफ ने उसे एक ऑर्डर दिलाने के लिए मुरादाबाद बुलाया। इसके बाद याेजनाबद्ध तरीके से यूसुफ और प्रेमपाल ने उसकी हत्या कर दी।
आरोपियों से बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त पत्थर, अर्टिगा कार, फिरौती के 13500 रुपये और एक मोबाइल बरामद किया है। ये मोबाइल उवैस का था, जोकि हत्या के बाद आरोपी साथ ले गए थे।
हत्या से पहले कराई रोजा इफ्तारी
उवैस जिस दिन घर से मुरादाबाद के लिए गया तो उसका रोजा था। वह मुरादाबाद पहुंचकर यूसुफ से मिला। यहां यूसुफ ने उसे प्रेमपाल से मिलवाया। इसके बाद तीनों कार से जोया, सैदनगली होते हुए संभल पहुंचे। यहां गाड़ी में ही उवैस की रोजा इफ्तारी कराई। इसके बाद हत्या कर दी।


वर्जन
- उवैस की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई। इस हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेजा गया है। इनके पास से फिरौती की रकम, कार, मोबाइल आदि भी बरामद हुआ है। श्रीश्चंद्र, एएसपी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed