{"_id":"5b071b994f1c1b986e8b479b","slug":"handicaps-will-get-4-reservervations","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों को मिलेगा चार फीसदी आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों को मिलेगा चार फीसदी आरक्षण
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Fri, 25 May 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
बहजोई में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी सरकारी योजनाओं में चार प्रतिशत के आरक्षण का लाभ दिव्यांगों को मिलेगा। यह बात उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कही। वह इस्लामनगर रोड स्थित रिसोर्ट में आयोजित दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग के ट्राई साइकिल वितरण समारोह में अध्यक्षता करते हुए मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार की कैबिनेट में सरकारी योजनाओं में दिव्यांग जनों को चार प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिलाए जाने के लिए वह पूरे प्रयासरत हैं। कैबिनेट की मुहर लगने के बाद सभी योजनाओं में दिव्यांग जनों को मिलने वाला आरक्षण जल्द ही धरातल पर दिखेगा। चाहे आवास योजना हो या फिर शौचालय या फिर रोजगार योजना। सभी योजनाओं में दिव्यांगों को आरक्षण का लाभ मिलेगा।
सभी जिलों में भी आरक्षण का यह लाभ लागू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। यदि किसी भी जिले में किसी भी विभाग के अधिकारी की ओर से दिव्यांग जनों को आरक्षण लागू किए जाने में लापरवाही सामने आएगी, तो उस अधिकारी पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने भी विचार रखे। इस बीच कैबिनेट मंत्री ने दिव्यांग जन लाभार्थियों को 225 ट्राई साइकिल, 10 व्हील चेयर व 450 बैसाखी समेत दूसरे उपकरण वितरित किए।
संचालन दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी अभय श्रीवास्तव ने किया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य व पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू, सचिन कुमार, सुमित डीआर समेत जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार, एआर कोआपरेटिव योगेंद्रपाल सिंह, एसीएमओ अजफर कमाल, बीडीओ विरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।