{"_id":"64ea57c19b26c100750b75e4","slug":"hafizpur-woman-suffering-from-fever-died-during-treatment-in-moradabad-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-2202-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बुखार पीड़ित हाफिजपुर की महिला की मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बुखार पीड़ित हाफिजपुर की महिला की मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
संभल। संभल ब्लॉक क्षेत्र के गांव हाफिजपुर में फैले बुखार के चलते एक और महिला विनोद (55) पत्नी सुरेंद्र सिंह मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। सात दिन से उनका मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा था। शनिवार की सुबह में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि तेज बुखार आने पर ही उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था पर लगातार प्लेटलेट्स कम होती चली गईं और सात दिन के बाद मौत हो गई।
गांव के प्रधान मितुल कुमार ने बताया कि एंटी लार्वा का छिड़काव न होने से समस्या बढ़ रही है। गांव में जो भी बीमार हैं, उनमें कम ही लोग ठीक हो रहे हैं। बीमारी लंबी हो रही है और प्रशासन ध्यान देने को तैयार नहीं है। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के नाम पर सिर्फ खानापूरि की जा रही है। मरीजों को पैरासीटामोल की टैबलेट देकर इतिश्री हो रही है।
गांव के संजीव कुमार का कहना है कि गांव में फैले बुखार के प्रकोप की समस्या को लेकर जिलाधिकारी से वार्ता कर चुके हैं पर जिस स्तर पर कार्रवाई होनी चाहिए, वह नहीं हो रही है। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आए चिकित्सकों ने सिर्फ खानापूरि की और चले गए। न किसी की सही से जांच हो सकी और न सही से दवा मिल सकी। झोलाछाप के सहारे मरीज ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं।