फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   hafijpur, tension,aquished

हाफिजपुर में तनावपूर्ण शांति, आरोपी भागे

Mon, 27 Feb 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 27 Feb 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
hafijpur, tension,aquished
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
कोतवाली क्षेत्र के गांव हाफिजपुर में दो समुदायों में रविवार को तनावपूर्ण शांति रही। इस बवाल में आरोपी बनाए गए लोग गांव छोड़कर भाग चुके हैं और कुछ डरकर खेतों में छिपे हैं। फिलहाल एहतियातन गांव में पुलिस तैनात है। पुलिस लोगों की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। अगर कोई नया व्यक्ति गांव की गलियों में आता दिखाई देता है या पुलिस की गाड़ियां घूमती हैं तो सहमी महिलाएं घरों की छतों से जायजा लेने लगती हैं। बाद में दरवाजा बंद कर लेती हैं। 
विज्ञापन


गांव हाफिजपुर में शनिवार को मुस्लिम मोहल्लों में डीजे बजाकर कांवड़ जुलूस निकालने की बात को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे। एक समुदाय के लोग डीजे बजाकर कांवड़ जुलूस निकालने का विरोध कर रहे थे तो कांवड़िये डीजे संग निकालने पर अड़ गए थे। इस तनातनी के बीच कुछ लोगों की छतों पर तेजाब की बोतलें, ईंट-पत्थर और डंडे जुटाए गए थे।
विज्ञापन


यदि डीजे के साथ कावंड़िये आगे बढ़ते और पुलिस उन्हें न रोकती तो ऐसा बवाल की आशंका थी। इस स्थिति को संभालने के लिए तीन जनपदों की पुलिस बुलाई गई थी। बाद में छतों से ईंट पत्थर हटवाए गए। साथ ही तेजाब की बोतलें हटाईं गईं। इसके दूसरे दिन गांव में तनावपूर्ण शांति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस गांव में एहतियात के तौर पर तैनात है। कड़ी चौकसी बरती जा रही है। पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई है। जो लोग शांति व्ववस्था के लिए खतरा बने हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed