फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   hadson men kishori samet do ki maut

हादसों में किशोरी समेत दो की मौत

Wed, 01 Feb 2017 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 01 Feb 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
असमोली क्षेत्र के गांव मबईढोल में घर के आगे बैठी ममेरी-फुफेरी बहनों को ट्रैक्टर सवार ने टक्कर मार दी। इससे एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक हादसे के बाद ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। 


जनपद मुरादाबाद के कस्बा महमूदपुर माफी निवासी शमीम की बेटी पुलसुम शुक्रवार को अपनी मां अफसाना के साथ में असमोली क्षेत्र के गांव मबईढोल में नाना अबरार के घर पर आई थी। शनिवार की दोपहर 2.00 बजे पुलसुम मामा जर्रार की बेटी शाहिमीन के साथ घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी असमोली चीनी मिल से गन्ना डालकर लौट रहे ट्रैक्टर ने दोनों किशोरियों को टक्कर मार दी। इससे पुलसुम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि, शाहिमीन गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने घायल को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में थाने ले आई। थानाध्यक्ष बृजेश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में फैसला हो गया। परिजनों ने कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान
बहजोई(ब्यूरो)। नेशनल हाईवे पर सोतनदी के पास शुक्रवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। शुक्रवार को रात साढ़े दस बजे करीब थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर निवासी 25 वर्षीय युवक सुभाष शर्मा पुत्र गोविंद प्रसाद शर्मा अपने साथी पवन पुत्र नानक चंद्र निवासी दुर्गा कालोनी के साथ बाइक से चंदौसी की ओर जा रहा था। मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहजोई-चंदौसी के बीच स्थित सोतनदी के पुल के निकट ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। इससे सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पवन गंभीर रूप से घायल हो गया।


इस बीच मौका देखकर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मामा राजपाल शर्मा ने बताया कि सुभाष अपने साथी पवन के रिश्तेदार की तबीयत खराब होने पर देखने जा रहा था। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के मामा राजपाल शर्मा की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जा रही है। परिजनों के मुताबिक मृतक सुभाष नोएडा की एक निजी फैक्ट्री में मशीन आपरेटर था। हाल ही में 26 जनवरी 2017 को ही नोएडा से घर आया था। मामा राजपाल शर्मा ने बताया कि सुभाष अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed