{"_id":"58a0c7914f1c1b5a33d84742","slug":"hadse-main-bache-akilurahman-baik-sawar-do-log","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बचे अकीलुर्रहमान बाइक सवार दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बचे अकीलुर्रहमान बाइक सवार दो लोग घायल
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 13 Feb 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
अकीलुर्रहमान अपने समर्थक का हाल पूछने पहुंचे अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। घटना हयातनगर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में रविवार को दोपहर दो बजे घटी।
पूर्व राज्यमंत्री अकीलुर्रहमान खां के मुताबिक वे मुजफ्फरपुर गांव में संभल-बहजोई मार्ग के किनारे जनसंपर्क कर रहे थे। उनके समर्थक उन्हें कंधे पर उठाए हुए थे। इस दौरान संभल-बहजोई मार्ग पर बहजोई की ओर से एक ट्रक आ रहा था। भीड़-भाड़ के माहौल में बाइक सवार दो युवक ट्रक के पहिए के चपेट में आ गए। घायल युवक मुजफ्फरपुर गांव निवासी अकील पुत्र अतीक और नदीम पुत्र कौसर हुसैन हैं।
दोनों को संभल के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मौके पर ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया। भीड़ को अपनी ओर आता देख चालक ट्रक लेकर निकला तो हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकरा गया। चालक द्वारा ट्रक को दौड़ाने पर बसपा प्रत्याशी की गाड़ियां पीछे लग गईं। हयातनगर में धर्मकूप मंदिर के निकट ट्रक को मय चालक के पकड़ लिया गया। चालक को ट्रक समेत मौके पर ही पुलिस के हवाले कर दिया गया। ट्रक चालक दीपा सराय चौक माली निवासी अतीकुर्रहमान पुत्र सत्तार है। चालक का कहना है कि वह बिसौली से माल खाली करने के बाद संभल की ओर आ रहा था। सड़क पर अचानक एक बाइक उनके ट्रक के पहिए से टकरा गई।
तभी प्रचार कर रहे लोगों ने उन्हें घेरने का प्रयास किया, जब वह आगे बढ़ने को हुए तो पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना सीधे-सीधे बाइक से हुए एक्सीडेंट की है। बाइक से एक्सीडेंट हुआ, तब पूर्व मंत्री तो बहुत दूर थे। फिर भी उस पर आरोप लगाया जा रहा है। देर शाम ट्रक और ट्रक चालक पुलिस के कब्जे में था। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही थी। रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।