फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Gym trainer accused of taking obscene photos of girl, thrashed fiercely

जिम ट्रेनर पर युवती के अश्लील फोटो खींचने का आरोप, जमकर की धुनाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Gym trainer accused of taking obscene photos of girl, thrashed fiercely
चंदौसी। फव्वारा चौक निकट स्थित एक जिम में ट्रेनर पर युवती को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए परिजन व भीड़ ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। बाद में आरोपी ट्रेनर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि बाद में युवती व उसके परिजनों ने पुलिस से किसी भी तरह की शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब फव्वारा चौक निकट स्थित जिम में एक युवती के परिजन व अन्य लोग पहुंच गए। वहां उन्होंने जिम ट्रेनर को पकड़ लिया। आरोप था कि उसने युवती को बहला फुसलाकर कुछ फोटो व वीडियो बना ली थी। इनके जरिये वह युवती को ब्लैकमेल कर रहा है। भीड़ ने आरोपी ट्रेनर की जमकर धुनाई की और बाद में उसे कोतवाली लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी के मोबाइल में युवती के फोटो व वीडियो हैं। पहले परिजन कार्रवाई की बात कर रहे थे। बाद में पुलिस को शिकायत करने से इंकार कर दिया और घर चले गए। आरोपी युवक अभी भी पुलिस हिरासत में हैं, पर कोई शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चंदौसी विद्युत गोयल ने बताया कि युवती के परिजनों को शक था कि ट्रेनर ने उनकी बेटी के फोटो व वीडियो बना रखे हैं। पर उन्होंने आरोपी के खिलाफ अभी कोई शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed