{"_id":"56f19eeb4f1c1b7f03f14d57","slug":"gussa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा व्यापारियों ने किया अर्धनग्न होकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा व्यापारियों ने किया अर्धनग्न होकर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
Updated Wed, 23 Mar 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
ज्वेलर्स स्ट्राइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने के आभूषणों पर केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने से सर्राफा व्यापारी पिछले 20 दिनों से आंदोलनरत है। सर्राफा व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की।
मंगलवार को 22वें दिन सर्राफा बाजार बंद रहा। लगातार बाजार बंद होने से अब जनता को भी परेशानी महसूस करने लगी है। क्योंकि उसे सोने के आभूषण खरीदने में दिक्कतें आ रही है। वहीं इससे जुडे़ कारीगर व मजदूर को सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है।
व्यापारियों ने अर्धनग्न प्रदर्शन कर कहाकि जब तक सरकार हमारी मांग नहीं मान लेती है। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पिछले 22 दिनों से आंदोलनरत है। प्रदेश भर के सर्राफा व्यापारी भी हड़ताल कर आंदोलन को मजबूती दे रहे है। प्रदर्शन करने वालों में प्रवीण कुमार, दिलीप रस्तोगी, दिनेश अग्रवाल, आजीव गुप्ता, मनोज अग्रवाल, मनोज कुमार, अनुराग सर्राफ, सौरभ सर्राफ, नीरज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में केंद्र सरकार पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। मुहल्ला गोपाल में हुई बैठक में अध्यक्षता कर रहे प्रेमग्रोवर ने कहाकि सर्राफा व्यापार पर एक्साइज ड्यूटी लगाकर उत्पीड़न कर रही है।
देश का व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ है। एक्साइज ड्यूटी लगने से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। संगठन सर्राफा व्यापारियों के साथ है। अगर एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली गई तो व्यापार मंडल लामबंद होगा। बैठक में सुशील छोटू, प्रभात कृष्णा, संजीव अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अन्नू वार्ष्णेय, नितिन रस्तौगी, संजय दिवान, आशुतोष मिश्रा, शाह आलम मंसूरी, अनुभव अग्रवाल ने भाग लिया। संचालन राजू चड्ढा ने किया।