{"_id":"6261b5afdfeeea5f7d1b3ac5","slug":"guru-tegh-bahadur-sahib-s-prakash-parv-celebrated-with-great-pomp-chandausi-news-mbd425527380","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया गुरु तेग बहादुर साहिब का प्रकाश पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया गुरु तेग बहादुर साहिब का प्रकाश पर्व
विज्ञापन
चंदौसी के गुरुद्वारा में कीर्तन करता रागी जत्था।
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु तेग बहादुर साहिब का प्रकाश पर्व आजाद रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में धूमधाम से मनाया गया। बृहस्पतिवार की सुबह कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद दोपहर को गुरु का अटूट लंगर बरता गया। प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा को गुब्बारे व बिजली की रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया।
बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सिखों के नवें गुरु रहे गुरु तेग बहादुर का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह नौ बजे श्री अखंड पाठ की समाप्ति की गई। इसके उपरांत कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें पटियाला से आए रागी जत्था में भाई जगतेश्वर व उनके साथियों ने गुरु की महिमा का बखान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही। दोपहर एक बजे से गुरु का अटूट लंगर बरता गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर (प्रसाद) चखा।
इस अवसर पर प्रधान गोपाल सिंह, सचिव चरन सिंह, महेंद्र सिंह, स्वर्ण सिंह, हरमीत सिंह, मनदीप सिंह, कपिल कुमार, हरविंदर सिंह, अमृत पाल सिंह, जसपाल सिंह आदि रहे।