फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Gurdeep of Bhadrauli received the International Padma Gallantry Award in Chandigarh

भदरौली की गुरदीप को चंडीगढ़ में मिला अंतरराष्ट्रीय पद्म शौर्य पुरस्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Gurdeep of Bhadrauli received the International Padma Gallantry Award in Chandigarh
वूमेन पावर सोसाइटी इंडिया की ओर से चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पद्म शौर्य - फोटो : SAMBHAL
स्वास्थ्य कार्यकर्ता गुरदीप कौर को वीमेन पावर सोसाइटी इंडिया की ओर से चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पद्म शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। गुरदीप कौर संभल जिले के गांव भदरौला की निवासी हैं और तीन वर्ष पहले उनके पति की मौत हो चुकी है। परिवार में एक बेटे और बेटी को संभालते हुए उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में नवाचार कार्य भी किए। इसलिए इन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को चंडीगढ़ में वीमेन पावर सोसाइटी इंडिया की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाजसेवी, कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता, सरकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों के प्रति लोगों को जागरूक करने वाले, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारी सशक्तीकरण के तहत काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें संभल जिले के गांव भदरौला निवासी स्वास्थ्य कार्यकर्ता/समाजसेवी महिला गुरदीप कौर को समाजसेवा, बीमार लोगों की सेवा, गुरुद्वारों में अस्पताल बनवाने, मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराने और उन्हें भोजन के साथ हरसंभव मदद करने के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गुरदीप कौर ने कहा कि समाजसेवा करना उनका कर्तव्य है। वह इसी पर दृढ़ संकल्पित रहेंगी। देश के कोने-कोने से सामाजिक विभूतियों के हजारों आवेदन इस पुरस्कार के लिए आए, जिसमें 51 विभूतियों को सम्मानित किया गया था। मुझे यह सम्मान मिला, यह बड़े गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed