{"_id":"65fb3dd34c0416a6580aae54","slug":"gunnaur-nagar-panchayat-clerk-suspended-sambhal-news-c-204-1-chn1002-108606-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गुन्नौर नगर पंचायत का लिपिक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गुन्नौर नगर पंचायत का लिपिक निलंबित
Thu, 21 Mar 2024 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। नगर पंचायत गुन्नौर में तैनात लिपिक अशोक कुमार को विभागीय कार्यों में अनियमितता बरतने और पदीय दायित्वों का दुरुपयोग करने के आरोप में निलंबित किया गया है। चेयरमैन ने आदेश पारित कर यह कार्रवाई की है।
गुन्नौर नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू प्रजापति ने बुधवार को एक आदेश जारी किया। जिसमें नगर पंचायत कार्यालय में तैनात लिपिक अशोक कुमार पर कई आरोप लगाए गए हैं। जिसमें नगर पंचायत के अभिलेखों से छेड़छाड़, नियुक्ति पत्रावली और सेवा पुस्तिका कार्यालय से गायब करने व जालसाजी से नगर पंचायत में नौकरी हासिल करने का आरोप लगा है। उनकी इंटरमीडिएट के शैक्षिक प्रमाणपत्रों पर भी सवाल उठाया गया है। इसके अलावा विभागीय कार्यों में अनियमितता बरतने और पदीय दायित्वों का दुरुपयोग करने और रिश्वत मांगने व उच्च अधिकारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया।