{"_id":"57869b764f1c1b3f4113e3a3","slug":"gun-shot-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों ने युवक को गोली मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों ने युवक को गोली मारी, मौत
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
Updated Thu, 14 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
सिंघौली गांव में युवक की मौत के विलार करतीं महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में सिंघौली गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस ने युवक के दो दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज किया है।
थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव सिंघौली पूर्वी निवासी मृतक के भाई आराम सिंह पुत्र उरमान सिंह के अनुसार मंगलवार की शाम सात बजे करीब गांव के सोनू व शिवनेन्द्र बाइक से घर आए और जरूरी काम बताते हुए धर्मेन्द्र (23) को अपने साथ गवां ले गए। रात नौ बजे करीब सोनू ने आराम सिंह को फोन किया कि गवां-सम्भल मार्ग स्थित गांव खगूपुरा के समीप बदमाशों ने धर्मेंद्र को गोली मार दी। सूचना पाकर परिजन घटना स्थल पहुंचे तो देखा कि धर्मेंद्र गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ है।
आनन फानन में घायल को रजपुरा सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने युवक की गंभीर अवस्था देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहां युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार को शव लेकर लौटे परिजनों ने पुलिस को घटना की तहरीर दी। थाना पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट की है। थानाध्यक्ष कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर दोस्त सोनू व शिवनेन्द्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।