फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Gulab Devi on Gyanvapi: Muslims should not get confused, the place of temple, temple should get

Gyanvapi: गुलाब देवी बोलीं- मुस्लिम उलझन में न पड़े, यह मंदिर की जगह है, मंदिर को मिलनी चाहिए

Thu, 03 Aug 2023 06:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 03 Aug 2023 06:59 PM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने ज्ञानवापी मामले में कहा कि यह मंदिर की भूमि है, मुस्लिमों को पहल करके मंदिर को दे देनी चाहिए। वहां पूर्व में लोगों ने जो कुछ भी किया, वह गलत किया।

विज्ञापन
Gulab Devi on Gyanvapi: Muslims should not get confused, the place of temple, temple should get
माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने ज्ञानवापी मामले में बड़ा बयान दिया है। गुलाब देवी ने कहा कि  ज्ञान वापी में हिंदू धर्म के प्रतीक चिन्ह और सबूत मिले हैं, हम सभी को उन्हें मानना चाहिए। मेरी मुस्लिम भाईयों से अपील है कि वह उलझन में न पड़े। यह मंदिर की जगह है और मंदिर को ही मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन


मीडिया को जारी बयान में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने कहा कि यहां पर लोकतंत्रात्मक शासन पद्धति चल रही है। इसी के तहत ज्ञानवापी का सारा मामला भी कानून के अंतर्गत चल रहा है। कानून यह देख रहा है कि किसके साक्ष्य मिल रहे हैं। साक्ष्यों को सभी के मानना पड़ेगा।
विज्ञापन


जो नहीं मानेगा, उसे सजा मिलनी तय है। मैनें स्वयं ज्ञानवापी को देखा है। उधर की ओर ही मुख किए हुए नंदी स्थापित है, जिस ओर दीवार हैं। यानी दीवार के दूसरी ओर शिवलिंग है। इसके बावजूद कुछ लोग वहां मस्जिद होने की बात कह रहे है, तो यह गलत बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा नहीं करना चाहिए। यह मंदिर की भूमि है, मुस्लिमों को पहल करके मंदिर को दे देनी चाहिए।  वहां पूर्व में लोगों ने जो कुछ भी किया, वह गलत किया। त्रिशूल व अन्य सभी साक्ष्य मिले हैं, वह मंदिर का प्रमाण है। साक्ष्यों को झुठलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed