फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Gulab Devi may get cabinet chair in Yogi Sarkar 2.0

योगी सरकार 2.0 में गुलाब देवी को मिल सकती है कैबिनेट की कुर्सी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gulab Devi may get cabinet chair in Yogi Sarkar 2.0
चंदौसी। वर्ष 1991 से गुलाब देवी भाजपा पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। यह उनकी पांचवीं जीत है और दो बार राज्यमंत्री भी रह चुकी हैं। पार्टी संगठन, संघ पदाधिकारियों की करीबी भी मानी जाती हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि काफी विरोध के बावजूद उनका टिकट नहीं कटा था। इसके अलावा उन्होंने जिले में कमल को मुरझाने से भी बचाया है, क्योंकि जिले की चार विधानसभा सीटों में से एक सीट ही भाजपा के कब्जे में आई है। इससे उम्मीद लगाई जा रही कि योगी सरकार 2.0 में गुलाब देवी को कैबिनेट की कुर्सी मिल सकती है।
विज्ञापन

चंदौसी विधानसभा सीट 1962 में अस्तित्व में आई थी। गुलाब देवी ने 1991 में भाजपा का दामन थामा था और निर्वाचित हुई थीं। पार्टी के संकट के समय भी उनकी निष्ठा कम नहीं हुई। दोबारा 1996 में जीतीं और कल्याण सिंह की सरकार में राज्यमंत्री रहीं। अब तब चंदौसी विधानसभा सीट पर वह पांच बार विधायक चुनी गई हैं। 2017 में योगी लहर में चुनाव जीती थीं और राज्यमंत्री भी रहीं। उनके भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और आरएसएस से अच्छे रिश्ते माने जाते हैं।
विज्ञापन

इसी कारण पहले कल्याण सिंह सरकार और 2017 में योगी सरकार में उन्हें राज्यमंत्री का दायित्व मिला। 1991 से लगातार आठ बार भाजपा के टिकट पर मैदान में उतर चुकी हैं और पांच बार जीत भी चुकी हैं। वहीं उन्होंने अपनी सीट पर जीत दर्ज कर जिले में कमल को मुरझाने से बचाया है। इस कारण पूरी संभावना भी है कि इस बार पश्चिम को साधने के लिए गुलाब देवी को को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा जगत के साथ व्यापारी वर्ग ने गुलाब देवी को कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग की
चंदौसी। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय महामंत्री व प्रवक्ता रहे सुनील मिश्र ने मुख्यमंत्री को भेजे गए मेल में अपील की है कि राजनीति विज्ञान की योग्य प्रवक्ता व चंदौसी के इंटर कालेज की प्रिंसिपल रहीं गुलाब देवी को कैबिनेट में मंत्री बनाया जाए। उन्होंने वर्षों से आधे अधूरे विकास से त्रस्त जनमानस को निजात दिलाने के लिए बड़ी भूमिका निभाई है। दवा के थोक व फुटकर व्यापारी सतीश अरोरा ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को रिटर्न गिफ्ट के रूप में अपनी विधायक को कैबिनेट में लेने की दरकार की है। इसके अलावा पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने भी चिकित्सा जगत की ओर से मुख्यमंत्री को जनभावनाओं से अवगत कराते हुए गुलाब देवी को कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग की है। वहीं भाजपा के मीडिया सेल प्रभारी डॉ टीएस पाल ने प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष को फोन पर वार्ता कर क्षेत्र के लोगों की भावनाओं से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed