फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   GST: Officials interact with traders

जीएसटी : अधिकारियों ने व्यापारियों से किया संवाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:01 AM IST
विज्ञापन
GST: Officials interact with traders
चंदौसी में अ​खिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संवाद कार्यक्रम में उप​स्थित जीएसटी अ​धिकारी व व
चंदौसी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से जीएसटी अधिकारियों के साथ एक संवाद प्रोग्राम जवाहर रोड स्थित धनवंतरी फार्मेसी में किया गया। इसमें जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर बब्बू यादव, धर्मेंद्र कुमार ने जीएसटी रिफॉर्म के बारे में व्यापारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिन-जिन वस्तुओं पर जीएसटी कम की गई है, उसमें व्यापारी को आगे बिक्री करते समय टैक्स कम देना होगा। जितना टैक्स कम देगा, उतना माल सस्ता करके उपभोक्ताओं को देना होगा। इससे उपभोक्ताओं को सस्ते दामों में सामान मिलेगा। जिन वस्तुओं पर जीएसटी पूरी तरह समाप्त हो गई है तो उसे सरकार को जीएसटी वापस करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर बब्बू यादव ने कहा कि संभल जिले में फर्जी फर्म काम कर रही हैं, जो व्यापारी फर्जी फर्म से व्यापार करेगा उसके खिलाफ वाणिज्य कर विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बैठक के बाद जीएसटी डिप्टी कमिश्नर ने बाजार में दुकानों पर जाकर जीएसटी रिफॉर्म की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान धनवंतरी फार्मेसी के एमडी राघवेंद्र मिश्रा, विजेंद्र मिश्रा, विकास मिश्रा, राजुल मिश्रा, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर, प्रदेश मंत्री शाहआलम मंसूरी, संगठन मंत्री उमेश चंद्र वार्ष्णेय, प्रभात कृष्णा, जयशंकर दुबे, बसंत मखीजा, योगेंद्र वर्मा, सुशील अग्रवाल, बबलू मखीजा, दीपक गर्ग, संजीव अग्रवाल, हरमीत सिंह, विकास रस्तोगी, दलजीत सिंह, रोमी छाबड़ा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed