फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Groups of Rovers and Rangers constructed tents and displayed their talent.

Sambhal News: रोवर्स-रेंजर्स की टोलियों ने किया तंबुओं का निर्माण, दिखाई प्रतिभा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Groups of Rovers and Rangers constructed tents and displayed their talent.
जुनावई(संभल)। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य की निगरानी में चल रहे पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के समापन पर रोवर्स रेंजर्स ने कम संसाधनों में तंबुओं का निर्माण कर प्रतिभा दिखाई, जबकि इस मौके पांच दिवसीय प्रशिक्षण के रोवर्स टीम में देवेंद्र तो रेंजर की महक बेस्ट रहीं हैं। राजकीय महाविद्यालय बबराला गुन्नौर संचालित कालेज जुनावई में 14 अक्टूबर से प्राचार्य डॉ. विमल कुमार की निगरानी में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सुमित कुमार व जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रिंस शर्मा ने रोवर्स रेंजर्स टीमों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान स्काउट इतिहास, झंडा गीत, नियम प्रतिज्ञा, ताली बजाना, बांया हाथ मिलाना, गांठ बांधना, ध्वज शिष्टाचार, टोली निर्माण, सीटी के संकेत प्राथमिकी सहायता, तंबू बनाना, मंकी ब्रिज बनाना आदि का प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टोलियों को मेडल व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर रोवर्स टीम के प्रभारी डॉ. शिप्रा, डॉ. अतुल डाॅ. रिचा, डाॅ. धर्मेंद्र कुमार व कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed