फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Grant will be given for the cultivation of horticulture, the district has got the target of 78 hectares

बागवानी की खेती के लिए मिलेगा अनुदान, जिले को मिला है 78 हेक्टेयर का लक्ष्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Grant will be given for the cultivation of horticulture, the district has got the target of 78 hectares
संभल। संभल जिले में बागवानी का रकबा बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग किसानों को प्रोत्साहित करेगा। जिले में 78 हेक्टेयर में बागवानी के लिए उद्यान विभाग को लक्ष्य मिला है। नए बाग लगवाएं जाएंगे और अलग-अलग फसलों का उत्पादन करने वाले किसानों को 11 से 30 हजार तक अनुदान दिया जाएगा। विभाग ने प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर योजना का लाभ देने की व्यवस्था बनाई है।
विज्ञापन

दरअसल, अधिकांश किसान धान और गेहूं की परंपरागत खेती कर रहे हैं। गन्ना, मक्का और आलू की भी खेती करते हैं लेकिन बागवानी कम ही किसान कर रहे हैं। जिले में बागवानी का क्षेत्रफल बहुत कम है। आमतौर पर जिले में आम, अमरूद के ही बाग हैं। उद्यान विभाग अब अमरूद, केला, आम के बाग लगवाने जा रहा है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत उद्यान विभाग को 78 हेक्टेअर का लक्ष्य बागवानी के लिए मिला है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह ने बताया कि संभल जिले में पांच हेक्टेयर में आम के बाग, दस हेक्टेयर में अमरूद के बाग, पचास हेक्टेयर में केला, 13 हेक्टेयर में शाकभाजी, 30 हेक्टेयर में मसाला के क्षेत्र में खरीफ प्याज का लक्ष्य मिला है। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को मझावली चीनी मिल के सामने स्थित जिला उद्यान कार्यालय पर सुबह दस से पांच बजे के बीच अपना आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक की छाया प्रति और दो फोटो के साथ पहुंचकर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed