फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   gram pradhan will protest at dm office in sambhal

हमले के विरोध में पति के साथ डीएम कार्यालय पर धरना देगी नवनिर्वाचित प्रधान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
gram pradhan will protest at dm office in sambhal
चंदौसी। गुन्नौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत पाठकपुर की नवनिर्वाचित महिला ग्राम प्रधान परिवार की सुरक्षा और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 25 मई को कलक्ट्रेट पर पति के साथ एक दिवसीय धरना देंगी। आरोप है कि हमलावर अभी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्हें व उनके परिवार को जान का खतरा है। प्रशासन पर लापरवाही बरने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पाठकपुर की ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान प्रियंका यादव ने शिकायती पत्र में बताया कि नौ मई को गांव में आरोपियों ने उन पर व उनके पति पर हमला किया और फायरिंग की थी। गनीमत रही कि वह बाल बाल बच गए।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। वह अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस व प्रशासन भी लापरवाह बना है। पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी, वह भी पूरी नहीं की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी, आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी करने, सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने की मांग को लेकर 25 मई को कलक्ट्रेट पर एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया है। धरने में उसके साथ पति भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed