फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   gram pradhan reached the wall jumping when the school's lock was closed

विद्यालय पर लगा था ताला तो दीवार कूदकर परिसर में शपथ लेने पहुंचे प्रधान और सदस्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
gram pradhan reached the wall jumping when the school's lock was closed
संभल/पवांसा। ब्लॉक क्षेत्र की 83 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य ने सुबह 11 बजे वर्चुअल शपथ ग्रहण की। खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन और खंड विकास अधिकारी शेखर श्रीवास्तव ने शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन

गांव मऊभूढ़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर में ग्राम प्रधान पद की शपथ दिलाई गई लेकिन इस दौरान सुबह 11.15 बजे विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। जबकि परिसर में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों को रोजगार सेवक शपथ दिला रहे थे। जब इस बारे में पूछा गया तो पता चला कि विद्यालय के ताले की चाबी नहीं मिली तो सभी लोग शपथ लेने के लिए दीवार कूदकर परिसर में पहुंच गए।
विज्ञापन

गांव दहेली में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए रोजगार सेवक दोपहर 12.30 बजे पहुंचे । करीब डेढ़ घंटे देरी से शपथ ग्रहण कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed