फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Gram Panchayat secretary and head involved in fake insurance gang arrested

Sambhal News: फर्जी बीमा करने वाले गिरोह में शामिल ग्राम पंचायत सचिव व प्रधान गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat secretary and head involved in fake insurance gang arrested
बनियाठेर(संभल)। बनियाठेर थाना पुलिस ने बिलारी तहसील की ग्राम पंचायत बनियाठेर के ग्राम प्रधान अशोक कुमार और वर्ष 2020 से 2021 तक तैनात रहे ग्राम पंचायत सचिव राजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए थे। संभल पुलिस फर्जी बीमा करने वाले गिरोह की छानबीन कर रही है। इसी क्रम में इन दोनों आरोपियों के नाम प्रकाश में आए।
विज्ञापन

एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने जिन परिवारों के फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए थे, उनकी जानकारी होने पर छानबीन की और इसी क्रम में आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि ग्राम प्रधान ने पूछताछ में बताया है कि उससे फर्जी बीमार गिरोह के सदस्यों ने संपर्क किया था। गांव निवासी सत्यवीर सिंह की पत्नी सुगरवती की मृत्यु 25 नवंबर 2021 को हुई थी। लेकिन गिरोह ने लेटर पैड पर मृत्यु की तिथि 31 मार्च 2021 दर्ज कराई थी। जिससे फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनाया गया। इसके लिए 10 हजार रुपये मिले थे। जिसमें पांच हजार रुपये ग्राम पंचायत सचिव को दिए थे। ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र उसने ही जारी किया था। जिसके रुपये मिले थे और इसके बाद बीमा पॉलिसी की रकम ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि इस गिरोह के सरगना समेत 28 सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। अन्य आरोपियों की भी चार्जशीट जल्द दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed