{"_id":"67b630baf16cbbcf290d67bb","slug":"governor-visited-pm-shri-vidyalaya-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-119477-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: राज्यपाल ने पीएम श्री विद्यालय का किया भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: राज्यपाल ने पीएम श्री विद्यालय का किया भ्रमण
Thu, 20 Feb 2025 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
गांव इटायला माफी स्थित पीएम श्री विद्यालय में बच्चों के साथ राज्यपाल। संंवाद
- फोटो : संवाद
संभल। राज्यपाल ने गांव इटायला माफी स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने विद्यालय में शासन की योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी की प्रशंसा की। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से ट्राई साइकिलों का वितरण किया।
राज्यपाल ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। जिसके बाद बच्चों को बाल सुलभ फर्नीचर किट, 105 बच्चों को पुस्तकें एवं कन्या सुमंगला योजना के द्वारा कन्याओं को पांच किटों का वितरण किया। इसके अलावा फसल अवशेष प्रबंधन के तहत एक ट्रैक्टर और अन्य यंत्र बांटे और एक भूमिहीन लाभार्थी को भूमि पट्टा व 105 निक्षय पोषण पोटली किट वितरित की। जबकि एनआरएलएम के तहत करीब 33 करोड़ का सीसीएल, आरएफ और सीआईएफ का चेक वितरण किया।
बाद में राज्यपाल ने स्कूल में ही विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। जिसमें डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने संभल तीर्थाटन एवं पर्यटन वंदन योजनान्तर्गत देव तीर्थ यमघाट तीर्थ का भूमि पूजन के विषय में जानकारी दी। बताया कि 87 तीर्थ हैं। यहां 24 कोसीय परिक्रमा भी की जाती है। कहा कि संभल को एक तीर्थ नगरी के रूप में विकसित करने की योजना है। त्रिनेत्र संभल कल्कि नगरी समिति, 16 पीएम श्री विद्यालय, संभल श्री विद्यालयों के बारे में जानकारी दी। संवाद