फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Governor Anandiben Patel will attend the foundation day program of Shri Kalki Dham

Sambhal: कल श्री कल्कि धाम के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी राज्यपाल, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Tue, 18 Feb 2025 01:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 18 Feb 2025 01:41 AM IST
सार

राज्यपाल के कार्यक्रम के अनुसार वह करीब 11 बजे ऐंचोड़ा कंबोह हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगी। इसके बाद श्री कल्कि धाम के कार्यक्रम में करीब एक बजे तक शामिल होंगी। इटायला माफी स्थित पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण करेंगी।

विज्ञापन
Governor Anandiben Patel will attend the foundation day program of Shri Kalki Dham
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम का स्थापना दिवस 19 फरवरी को मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शामिल होंगी। कार्यक्रम जारी हो गया है। वह करीब साढ़े चार घंटे तक जिले में रहेंगी। वह इटायला माफी स्थित परिषदीय विद्यालय का भी निरीक्षण करेंगी। इसके अलावा एक अन्य कार्यक्रम में शिरकत रहेगी। इसको लेकर ही पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था बनाई जा रही है।

विज्ञापन


राज्यपाल के कार्यक्रम के अनुसार वह करीब 11 बजे ऐंचोड़ा कंबोह हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगी। इसके बाद श्री कल्कि धाम के कार्यक्रम में करीब एक बजे तक शामिल होंगी। इटायला माफी स्थित पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण करेंगी। एक अन्य कार्यक्रम में 3.30 बजे तक शामिल होंगी। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन


आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि राज्यपाल का आगमन हो रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। मालूम हो 19 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री कल्कि धाम का शिलान्यास किया था। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए थे। शिलान्यास को एक वर्ष पूरा होने पर स्थापना दिवस आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed