फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Government is making promises against farmers, will agitate

संभल: सरकार कर रही किसानों के साथ वायदा खिलाफी, करेंगे आंदोलन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:25 AM IST
विज्ञापन
Government is making promises against farmers, will agitate
चंदौसी। भारतीय किसान यूनियन असली ने मंडी समिति परिसर में बैठक का आयोजन किया। इसमें जनपद में छुट्टा पशुओं द्वारा की जा रही फसलों की बर्बादी, सरकार द्वारा गन्ने का रेट घोषित न करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज स्वामी आलू किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। लेकिन सरकार इस मामले में चुप बैठी है। चुनाव के समय सरकार ने वादा किया था कि किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त दी जाएगी लेकिन सरकार व बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसानों के नलकूपों पर जबरन मीटर लगाए जा रहे हैं। अगर शीघ्र ही किसानों की मांग पूरी नहीं की गई तो भाकियू असली उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। 20 फरवरी को गु्नौर, 23 फरवरी को संभल व एक मार्च को बिचैटा चौराहा पर पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, वीरेेंद्र सिंह राघव, जयवीर सिंह यादव, बाबूराम प्रजापति, किशन पाल सिंह, चौधरी धर्मवीर सिंह, खिलेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, रिहासत हुसैन, नरेश पाल सिंह, ब्रज कुमार सिंह, लेखराज सिंह, नंदपाल सिंह, मुकीम खां, लल्लू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed