{"_id":"5ade37284f1c1b340a8b60f0","slug":"goverment-wil-give-500-rupees-pension-to-old-handycraft","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग हस्तशिल्पियों को 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग हस्तशिल्पियों को 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन देगी सरकार
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग हस्तशिल्पियों को सरकार 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन देगी। इस संबंध में जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र के माध्यम से योजना का संचालन किया जाएगा। पात्र लाभार्थियों का चयन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला उद्योग केंद्र मुरादाबाद के उपायुक्त ने संभल, सरायतरीन, सिरसी और चंदौसी और जनेटा के बुजुर्ग हस्तशिल्पियों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन जिला उद्योग केंद्र मुरादाबाद के कांठ रोड स्थित कार्यालय पर जमा होंगे।
हस्तशिल्पियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए सरकार की पहल है। बुजुर्ग हो चुके हस्तशिल्पी काम में कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें सरकारी सहायता देने के तहत पेंशन की योजना शुरू की गई है। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त एसएन पासवान ने योजना का प्रचार प्रसार शुरू करा दिया है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष और 55 वर्ष से अधिक उम्र की महिला हस्तशिल्पियों को यह पेंशन मिल सकती है। इस संबंध में आवेदकों को निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करना होगा।
जो आवेदक शारीरिक तौर पर अक्षम हो चुके हैं, उन्हें इस पेंशन योजना में वरीयता मिलेगी। आवेदन पत्र मुरादाबाद में 23वीं वाहिनी पीएसी के कार्यालय के पास स्थित कार्यालय पर आवेदन पत्र जमा किए जाएंगे। आवेदन पत्र को अब संशोधित प्रारूप पर दो प्रतियों में जमा करना होगा। आवेदन का प्रारूप जिला उद्योग केंद्र मुरादाबाद से प्राप्त किया जा सकता है।