फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Govardhan Puja was done by making the shape of a mountain, cow and calf from cow dung

गोबर से पर्वत, गाय व बछड़े की आकृति बनाकर की गई गोवर्धन पूजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja was done by making the shape of a mountain, cow and calf from cow dung
संभल। जिलेभर में गोवर्धन की पूजाविधि विधान से की गई। गोवर्धन पूजा के साथ अन्नकूट की पूजा भी की। लोगों ने घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत व गाय, बछड़े आदि की आकृति बनाकर पूजन किया। सुबह से ही लोग गोवर्धन की पूजा अर्चना में लग गए। इस दौरान लोगों में गोवर्धन को लेकर गजब का उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

मान्यता है कि भगवान कृष्ण के द्वारा इंद्रदेव का अहंकार दूर करने के स्मरण में गोवर्धन का त्योहार मनाया जाता है। साथ ही नई फसल के अनाज और सब्जियों को मिलाकर अन्नकूट का भोग बनाकर भगवान कृष्ण को अर्पित किया जाता है। इसलिए इस दिन को अन्नकूट त्योहार भी कहा जाता है। यह त्योहार दीपावली के अगले दिन मनाया जाता है। शुक्रवार को लोगों ने घर के मुख्य दरवाजे पर गोबर से प्रतीकात्मक गोवर्धन पर्वत बनाकर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति रखकर गोवर्धन की पूजा अर्चना विधि विधान से की। और गोबर से बनाए गए गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के पकवानों और मिठाइयों का भोग लगाया। पूजा और भोग के बाद ब्राह्मणों को भोजन करवाकर दान-पुण्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed