फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Goods worth one lakh stolen from three shops in Asmoli

असमोली में तीन दुकानों से एक लाख का सामान चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
Goods worth one lakh stolen from three shops in Asmoli
असमोली थाना क्षेत्र में चोरों ने मंगलवार की रात्रि कई दुकानों को निशाना बनाया। चोर इन दुकानों से करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। सुबह में दुकानदार दुकानों पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। जिसकी तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर जसकोली निवासी असलम बाइक मैकेनिक है। वह असमोली में बाइक रिपेयरिंग का काम करते हैं। असमोली में जिला सहकारी बैंक के बराबर में दुकान है। मंगलवार की रात्रि को चोरों ने इसी दुकान में पीछे से नकब लगा लिया। दुकान में से चोर बाइक के पार्ट्स जैसे-चैन स्पोकिट, तीन पेटी मोबाइल कैस्ट्रोल आदि चोरी करके ले गए। जबकि इन्हीं के बराबर में मवई डोल के निवासी वाहिद की दुकान में नकब लगाया पर यहां चोरों के कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद चोरों ने नाजिम किराना स्टोर दुकान में पीछे से नकब लगा लिया। दुकान के अंदर गल्ले में रखे 5000 रुपये, फास्ट फूड और अन्य सामान चोरी करके ले गए। चोरों ने करीब एक लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed