{"_id":"574358f04f1c1bb415691afd","slug":"goldsmith-looted-by-gangmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ से पौन किलो चांदी लूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफ से पौन किलो चांदी लूटी
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
Updated Tue, 24 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी पिता-पुत्र से शस्त्रों के बल पर बाइकर्स बदमाशों ने पौन किलो चांदी और मोबाइल फोन लूट लिया। सर्राफा व्यापारी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। ग्राम बेरनी निवासी राकेश रस्तोगी पुत्र राधेश्याम रस्तोगी का यहां चदौसी के इंद्रानगर कालोनी में मकान है। वहीं, उसकी सर्राफे की दुकान थाना बिलारी के गांव स्योड़ारा में है।
सोमवार की सुबह दस बजे राकेश रस्तोगी अपने पुत्र प्रदीप रस्तोगी के साथ स्योडारा दुकान पर जा रहा था। बाइक सवार पिता पुत्र जब ग्राम बोंडा फिरोजपुर के निकट पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश बराबर में पहुंचे और तमंचा दिखाकर बाइक रोक ली। बदमाशों ने बाइक से उतर कर पिता पुत्र की कनपटी से तमंचे सटा दिए और उनसे पौन किलो चांदी व एक मोबाइल लूट लिया।
इस दौरान पिता-पुत्र ने लूट का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। पांच माह पूर्व भी इसी स्थान पर राकेश से बाइक सवार बदमाशों ने जेवर नगदी लूट ली थी। इससे एक वर्ष पूर्व भी राकेश के साथ ग्राम बेरनी के पास लूट की घटना हो चुकी है। राकेश ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना कुढ़ फतेहगढ़ में तहरीर दे दी है।