फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Gold and silver jewelery stolen including cash worth lakhs

कूमल लगाकर लाखें की नकदी समेत सोने-चांदी के जेवर चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver jewelery stolen including cash worth lakhs
असमोली (संभल)। मदाला फत्तेहपुर में चोरों ने कूमल लगाकर कमरे में रखी अलमारी को बाहर निकाल लिया। खेत में ले जाकर उसे खोला और रुपये समेत सामान चोरी कर लिए। पीड़ित के मुताबिक चोर अलमारी में रखे 3.10 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी करके ले गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी के बारे में जानकारी हासिल की है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के मदाला फत्तेहपुर गांव निवासी मोहम्मद उमर के घर मंगलवार की रात चोरों ने मकान की दीवार में पीछे से कूमल लगा लिया। कमरे में रखी अलमारी को उठाकर कमरे से बाहर ले आए। उमर ने बताया कि उसका भाई गल्ले की खरीद फरोख्त का काम करता है। घर उसका गांव से बाहर है तो ज्यादातर रुपये वह मेरे घर ही रख जाता है। इन दिनों उसे हमारे घर 2.80 लाख रुपये रखे थे और 30 हजार रुपये हमारे थे। इसके अलावा सोने-चांदी के जेवर भी थे। यह सभी अलमारी में रखे हुए थे। चोर इन्हें चुराकर ले गए हैं। घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed