फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Girls protested after failing in the exam

Sambhal News: परीक्षा में बैक आने पर छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Girls protested after failing in the exam
प्रदर्शन करतीं छात्राएं। - फोटो : प्रदर्शन करतीं छात्राएं।
चंदौसी। एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज की बीकॉम, बीएससी और बीए सेमेस्टर की छात्राओं ने शनिवार को अनिवार्य विषय फूड न्यूट्रीशन एंड हाइजीन के परीक्षा परिणाम में बैक आने पर कॉलेज परिसर में धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। छात्राओं का आरोप था कि बैक आने से उन्हें आगामी कक्षा में प्रवेश के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कॉलेज प्रशासन के परीक्षा परिणाम की जांच कराने के आश्वासन के बाद छात्राओं ने प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन


एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज में पढ़ने वाली बीकॉम, बीएससी और बीए के सभी सेमेस्टर की अधिकांश छात्राओं की अनिवार्य विषय फूड न्यूट्रीशन एंड हाइजीन की परीक्षा में बैक आ गईं। शनिवार को कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते उनकी अनिवार्य विषय की परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी हुई है। जबकि यह विषय कॉलेज का है। छात्राओं का कहना था कि अब आगामी कक्षा के लिए प्रवेश शुरू हो जाएंगे। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

वहीं प्राचार्या डॉ. अलका रानी अग्रवाल ने छात्राओं को विश्वविद्यालय से बातचीत कर परीक्षा परिणाम की जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि परीक्षा नियंत्रक से उन्होंने बात की है। आश्वासन के बाद छात्राओं ने धरना खत्म किया। प्रदर्शन करने वालों में कंचन, स्वाति, ममता, रेनू यादव, संजना, चंद्रवती, नीलेश, सविता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed