फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Girls hostel may be handed over in December

Sambhal News: कार के सामने आया तेंदुआ, ग्रामीण ने बनाया वीडियो, किसानों में दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Girls hostel may be handed over in December
ऐंचौड़ा कंबोह क्षेत्र में जंगल में दिखा तेंदुआ। वीडियो से काटा फोटो
असमोली(संभल)। ऐंचोड़ा कंबोह क्षेत्र में गांव ढकिया और सैदपुर गंगू के बीच ग्रामीण की कार के सामने एक तेंदुआ आ गया। हालांकि कार की हेडलाइट की रोशनी पड़ने पर तेंदुआ झाड़ियों में घुसकर ओझल हो गया। इस दौरान ग्रामीण ने उसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।सैदपुर गंगू के निवासी पूर्व प्रधान दलजीत सिंह बृहस्पतिवार की देरशाम कार द्वारा जोया से घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी नजर सड़क पर खड़े तेंदुए पर पड़ी। उन्होंने तेंदुए का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दलजीत सिंह ने बताया कि लौटते वक्त तेंदुआ दिखाई दिया था। कार की रोशनी पड़ी तो वह झाड़ियों में घुस गया। वीडियो वायरल हुआ तो दूर-दराज तक खबर फैली और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि यह समय खेत पर जाने का है। क्योंकि गन्ना का पेराई सत्र शुरू हो गया है तो गन्ने की छिलाई करनी है और गेहूं की बुआई की जानी है। इसलिए खेतों पर जाना किसानों की मजबूरी है लेकिन तेंदुए की मौजूदगी से किसानों में अब दहशत है। वहीं, दूसरी ओर वन विभाग की ओर से कोई कर्मचारी तेंदुए की जांच पड़ताल करने के लिए नहीं पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

000
असमोली क्षेत्र में काफी समय फैला चुका है दहशत
संभल। तेंदुआ बीते दिनों असमोली क्षेत्र में तेंदुआ कई दिनों तक दहशत फैला चुका है। सैदपुर जसकोली, शकरपुर सोत, नवाड़ा, हरसिंहपुर, बुकनाला, इटायला माफी और बिलालपत के जंगल में इसे देखा गया था। पकड़ने की कवायद हुई लेकिन यह पकड़ में नहीं आ सका था। जबकि दो ग्रामीणों पर भी हमला किया था और एक ग्रामीण के घर में बंधी बकरी को भी खा गया था। इससे काफी दहशत फैल गई थी। लेकिन बाद में वन विभाग ने दावा किया था कि तेंदुए ने इलाका छोड़ दिया है और वह वन क्षेत्र की ओर लौट गया है। अब फिर से देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000

तेंदुआ होने की कोई जानकारी नहीं है। यदि किसी ने देखा है तो सावधान हो जाएं। खेतों पर जाएं तो झुंड बनाकर जाएं और हाथ में लाठी-डंडे लेकर ही जाएं। अकेले कोई खेतों पर न जाए।
मनोज कुमार, रेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed