{"_id":"5744ada54f1c1b2f2d69104a","slug":"girls-gives-their-version","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने दिए बयान, आज आएगी जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने दिए बयान, आज आएगी जांच रिपोर्ट
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
Updated Wed, 25 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
मंडी किशनदास सराय स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के प्रकरण में अब वार्डन और छात्राओं के बयानों से जांच-पड़ताल आगे बढ़ेगी। वार्डन सपना गुप्ता के खिलाफ कोतवाली में सोमवार को एनसीआर दर्ज कराई गई है। इस मामले में विभागीय जांच के साथ पुलिस भी जांच पड़ताल कर रही है। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की पांच छात्राओं ने वार्डन पर मालिश कराने, कपड़े धुलवाने और मारपीट करने के आरोप लगाए थे।
वहीं, वार्डन का कहना है कि निहित स्वार्थ पूरे न होने की वजह से शिकायतें की गईं हैं। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए बीएसए ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था। कमेटी में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शैलजा मिश्रा, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रमा भट्ट और खंड शिक्षा अधिकारी बबीता सिंह को शामिल किया गया था। बबीता सिंह ने संभल कोतवाली में वार्डन सपना गुप्ता के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।
समिति ने प्रारंभिक जांच की जिसमें आरोपों के संबंध में छात्राओं ने अपने बयान दिए हैं। जांच कमेटी की एक सदस्य के मुताबिक कुछ आरोप साबित होने के आसार हैं लेकिन जांच जब तक पूरी न हो जाए। कुछ नहीं कहा जा सकता है। इस बीच बीएसए सुंदरम सक्सेना ने बताया कि जांच रिपोर्ट बुधवार को उनके पास आ जाएगी। इसके बाद अगली कार्रवाई का निर्णय होगा।
विज्ञापन
इस बीच कोतवाली के एसएसआई ने बताया कि एनसीआर की जांच के लिए पुलिस छात्राओं व वार्डन के बयान लेगी। जरुरत पडने पर स्टाफ के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।