फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   girls child abuse, harassment

छेड़खानी पर पब्लिक ने पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा

Fri, 02 Jun 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 02 Jun 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
girls child abuse, harassment
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
युवतियों-महिलाओं के प्रति खराब नजरिये से छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। यूपी सरकार की ओर से गठित एंटी रोमियो स्क्वॉड भी ऐसी वारदातों को रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन


अभी रामपुर में सरेराह दो युवतियों से छेड़खानी का मामला लोग भूल भी नहीं पाए थे कि अब चंदौसी में ट्यूशन पढ़ने जा रही युवती से दो शोहदों ने छेड़खानी शुरू कर दी। लोगों ने हिम्मत कर दोनों को पकड़ भी लिया, मगर सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई के बजाय दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


 शहर कोतवाली क्षेत्र के पास के गांव की एक युवती कालेज की छुट्टी होने के बाद शहर में ट्यूशन पढ़ने आती है। आरोप है कि, रास्ते ेमें दो शोहदे उसे परेशान करते हैं। गुरुवार को युवती ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। इसी दरम्यान नानकचंद इंटर कालेज के सामने ही दोनों बाइक सवार शोहदों ने उससे छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पब्लिक ने 100 डायल पुलिस को भी सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच भी गई तो दोनों युवकों से बातचीत के बाद एक युवक को मौके से ही छोड़ दिया, जबकि दूसरे को कोतवाली ले आई। यहां युवक के परिजन भी पहुंच गए। यहां पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।  दोनों पक्षों ने लिखकर राजीनामा पुलिस को दे दिया। उसके बाद पुलिस ने दूसरे शोहदे को भी छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed