Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Election schedule for the Tehsil Bar Association announced; election to be held on November 26.

Sambhal News: तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित, 26 नवंबर को होगा चुनाव

Sat, 07 Nov 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 07 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Election schedule for the Tehsil Bar Association announced; election to be held on November 26.
चंदौसी। तहसील बार एसोसिएशन चंदौसी की एल्डर्स कमेटी की एक सभा बार भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रतन कुमार श्रीवास्तव अधिवक्ता ने कमेटी के सदस्यों की सहमति से वर्ष 2026-27 के चुनाव में सहयोग प्रदान करने के लिए राघव सिंह यादव, संतोष कुमार सैनी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। सदस्यता शुल्क 100 रुपये प्रति सदस्य तय किया गया। अंत में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई।
विज्ञापन



चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुए एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रतन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बार एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण अभियान 13 से 16 नवंबर तक सुबह 11 से शाम चार बजे तक चलेगा। 17 नवंबर को सुबह 11 बजे सदस्यता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसी दिन सदस्यता सूची पर आपत्ति दोपहर एक बजे ली जाएंगी। सदस्यता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को किया जाएगा। इसके बाद प्रत्याशियों का नामांकन 19 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक तथा नामांकन पत्रों पर आपत्ति 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक तथा जांच दोपहर एक बजे तक और नाम वापसी दोपहर तीन बजे तक होगी। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर 26 नवंबर को बार रूम में सुबह 10 बजे से तीन बजे तक चुनाव होगा। चुनाव के बाद मतगणना और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed