{"_id":"6aee3a03e1ebe28b7d00fa84","slug":"375-hindu-couples-took-part-in-wedding-rituals-while-38-muslim-couples-solemnized-their-nikah-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-142924-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 375 हिंदू जोड़ों ने लिए विवाह वेदी के फेरे, 38 मुस्लिम जोड़ों ने किया निकाह कबूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 375 हिंदू जोड़ों ने लिए विवाह वेदी के फेरे, 38 मुस्लिम जोड़ों ने किया निकाह कबूल
Sat, 07 Nov 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कलेक्ट्रेट के निकट बड़ा मैदान पर हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में वर-वधू के 413 जोड़े एक-दूजे के होकर विवाह बंधन में बंधे। इनमें से 375 हिंदू जोड़ों ने विवाह वेदी के सात फेरे लिए। वहीं, 38 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कबूल किया।
शुक्रवार को दोपहर करीब 11 बजे शुरू हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री राज्यमंत्री गुलाब देवी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन कर की। इस बीच, ब्लॉक बनियाखेड़ा के कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा ने यूपी वाले भैया गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं, बहजोई के कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन
डीएसडब्ल्यूओ ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के कुल 451 आवेदन मिले थे। इनमें, से कुल 413 जोड़ों में 375 हिंदू व 38 मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन
इस बीच, राज्यमंत्री गुलाब देवी ने गुलाब देवी ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अब बेटियों के विवाह पर एक लाख रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। वहीं, जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू समेत अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। इस बीच, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू, विकास वार्ष्णेय, विजय यादव तथा अधिकारियों में एएसपी मनोज कुमार रावत, सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, डीडीओ रामआशीष, पीडी अखिलेश कुमार चौबे, डीपीओ महेश कुमार व प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक आदि रहे।