फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal Dhanvarsha Gang: Police got pornographic videos of women, victims did not come forward for action

संभल धनवर्षा गैंग: पुलिस को मिली महिलाओं की अश्लील वीडियो, पीड़ित कार्रवाई के लिए नहीं आई सामने, बदनामी का डर

Wed, 23 Apr 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 23 Apr 2025 01:15 AM IST
सार

धनवर्षा व तंत्र क्रिया गिरोह ने कई जिलों की युवतियों का शोषण किया, लेकिन लोकलाज और डर के चलते किसी ने शिकायत नहीं की। एसपी के अनुसार शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।, फिलहाल पुलिस सबूतों के आधार पर कार्रवाई कर रही है और गिरोह के 16 सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Sambhal Dhanvarsha Gang: Police got pornographic videos of women, victims did not come forward for action
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

धनवर्षा व तंत्र क्रिया गिरोह के सदस्यों ने कई जिले की युवतियों का शोषण किया है लेकिन इस गिरोह के खिलाफ अभी तक युवतियों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। सूत्रों का कहना है कि इन युवतियों के परिजन भी चुप हैं। कोई समाज की लोकलाज की बात कहकर चुप हो गया है तो कोई डरा हुआ है। यदि युवतियां शिकायत दर्ज कराएं और घटनाएं बताएं तो पुलिस की कार्रवाई ज्यादा मजबूत हो सकेगी।

विज्ञापन


एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि कोई शिकायत किसी की ओर से नहीं की गई है। यदि कोई शिकायत करे तो उसके अनुसार कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। फिलहाल तो पुलिस की टीम लगातार इस गिरोह के खिलाफ अभियान चला रही है। जो भी तथ्य प्रकाश में आ रहे हैं उसके अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


दरअसल इस गिरोह के सदस्यों के मोबाइल से जो वीडियो युवतियों के मिले हैं उससे अंदेशा है कि युवतियों का शोषण किया गया है लेकिन इस मामले की जानकारी किसी भी युवती द्वारा पुलिस को नहीं दी गई है। माना यह जा रहा है कि जितनी भी युवतियों के फोटो और वीडियो मोबाइल में मिले हैं, वह सभी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है तो पीड़ित परिवार समाज में बदनामी के डर से आगे नहीं आ रहे हैं। एसपी का कहना है कि इस गिरोह के 16 सदस्य गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। एएसपी अनुकृति शर्मा और उनकी टीम इस मामले में छानबीन कर रही है। इसी आधार पर कार्रवाई भी आगे बढ़ रही है।

तंत्र क्रिया के नाम पर किया जा रहा था शोषण
पुलिस ने जब आरोपी गिरफ्तार किए तो मोबाइल में कई आपत्तिजनक वीडियो मिले। इसमें कुछ वीडियो ऐसे थे जिसमें धनवर्षा तांत्रिक क्रिया के लिए लड़कियों के शरीर की नपाई की जा रही थी। इसके अलावा शरीर के बारे में जानकारी लिखे कागज दिखाई दिए। जिसमें यह भी लिखा गया था कि यह सारी क्रिया वह युवती अपनी मर्जी से करा रही है। जिससे अपराध से बचाव हो सके। यह सभी वीडियो पुलिस ने सबूत के रूप में जमा किए हैं।

ग्रामीण के साथ तांत्रिक क्रिया करने पर हुआ राजफाश
धनारी थाने में राजपाल ने 21 मार्च को शिकायत की थी कि लाखन व रिंकू, अजय सिंह व दुर्जन उसको नरौरा ले गए थे। उसके बाद यह लोग संतोष व शिवम के साथ मिलकर आगरा ले गए। जहां हाथ पैर बांध कर तांत्रिक क्रिया की गई। वहां से किसी तरह निकलकर दो दिन बाद घर पहुंचा था। इसके बाद शिकायत की। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए छानबीन की तो राजफाश हो गया। इससे यह गिरोह भी पकड़ा गया। और कई युवतियां भी शोषित होने से बच गईं।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बनाया शिकार
पुलिस ने छानबीन की तो सामने आया कि यह गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निशाना बनाता है। गिरोह के सदस्य तांत्रिक क्रिया से धन वर्षा (नोटों की बारिश) का झांसा देते थे। इसके बाद ऐसे वन्य जीव लाने की मांग करते थे जो आसानी से न मिल सके। इसमें उल्लू, कछुआ व दो मुंह वाला सांप का वीडियो भी मिला है। जब ग्रामीण यह मांग पूरी नहीं कर पाते थे तो वह युवतियाें की मांग करते थे।

धन पाने का न कोई शॉर्टकट है और न कोई तंत्र क्रिया : एसपी
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि धन पाने के लिए लोग अपराध करते हैं और अपनी इज्जत तक दांव पर लगा देते हैं। जबकि धन पाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। न किसी तंत्र क्रिया से पाया जा सकता है। ग्रामीण इलाके में अभी भी जागरूकता की कमी ज्यादा है। इसलिए लोगाें को समझना चाहिए कि धन मेहनत करने से अर्जित किया जाता है। लालच में आने वाले लोगों को ही धनवर्षा गिरोह शिकार बना लेता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed