फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   girls abuse,sambhal

छात्रा से छेड़खानी के विरोध पर जड़े तमाचे

Sat, 01 Apr 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 01 Apr 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
girls abuse,sambhal
Crime shimla
 भाई-बहन का रिजल्ट दिलाकर घर लौट रही हाईस्कूल की छात्रा से दो छात्रों ने छेड़खानी कर दी, छात्रा ने विरोध किया तो इसमें से एक आरोपी ने उसे थप्पड़ मार दिया। घर पहुंचकर छात्रा ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इस पर छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर दो छात्रों को हिरासत में लिया गया है। घटना शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे मुंसिफ रोड पर हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी हाईस्कूल की छात्रा अपने भाई-बहन का वार्षिक परीक्षाफल दिलाकर मुंसिफ रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल से वापस अपने घर जा रही थी। रास्ते में दो छात्रों ने छात्रा के साथ छींटाकशी कर दी। छींटाकशी का विरोध किया तो एक छात्र ने छात्रा को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन


छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। छात्रा के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने एक छात्र को रास्ते से हिरासत में ले लिया और दूसरे घर पर दबिश देकर पुलिस कोतवाली ले आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर आरोपी छात्रों का कहना है कि छींटाकशी के आरोप निराधार हैं। हम रास्ते से जा रहे थे। तभी गलतफहमी में कहासुनी हो गई। अभद्रभाषा का प्रयोग किया तो नोकझोंक हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed