{"_id":"60d38e028ebc3e29fd7f1bdd","slug":"girlfriend-had-killed-her-lover-along-with-her-brother-chandausi-news-mbd393290743","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने अपने भाई के सथ मिलकर की थी प्रेमी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका ने अपने भाई के सथ मिलकर की थी प्रेमी की हत्या
विज्ञापन
चंदौसी कोतवाली में विलाप करते मृतक फहीम की पत्नी व अन्य परिजन
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी (संभल)। शहर निवासी युवक को उसकी प्रेमिका ने अलीगढ़ बुलाकर अपने भाई और एक दंपती के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने युवक को खाने में नशीला पदार्थ दे दिया था। बेहोशी की हालत में पत्थर बांधकर उसको जवां नहर में फेंक दिया। युवक की पत्नी ने नौ जून को चंदौसी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कॉल डिटेल के सहारे पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। युवक के परिजनों ने 28 मई जवां नहर मेें मिले शव के कपड़ों आधार पर पहचान की है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर प्रेमिका और उसके भाई सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी चक्रेश मिश्र ने बुधवार को इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चंदौसी के मोहल्ला सीकरी गेट निवासी फहीम (33) रंगाई पुताई का काम करता था। 19 मई को फहीम घर से अलीगढ़ काम पर जाने की बात कहकर घर से गया था। जाने के बाद फोन बंद होने और बात न होने पर फहीम की पत्नी साहिबा ने नौ जून को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए पड़ताल शुरू की, तो फहीम की आखिरी लोकेशन अलीगढ़ की मिली। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने सुबह बहजोई के इस्लामनगर से फहीम की प्रेमिका सायदा, उसके भाई जीशान व एक दंपती को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने फहीम की हत्या करने की बात कबूल की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मूलरूप से रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र के हाजीनगर गांव की रहने वाली सायदा से फहीम के प्रेम संबंध थे। लंबे समय तक प्रेम संबंध होने के बाद फहीम ने दूसरी जगह शादी कर ली थी। इस वजह से सायदा डिप्रेशन में आ गई थी और उसने एक-दो बार आत्महत्या की कोशिश भी की थी।
विज्ञापन
बहन की यह स्थिति देखकर उसका भाई जीशान फहीम से बदला लेना चाहता था। योजना के तहत सायदा ने 19 जून को फोन करके अलीगढ़ बुलाया। योजना के तहत फहीम को सलीम के घर लेकर जाकर उसके खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया गया। फहीम जब बेहोश हो गया तो कार में डालकर उसे जवां नहर पर ले गए और उसको एक पत्थर के साथ बांधकर नहर में फेंक दिया। पुलिस को 28 मई को नहर से एक सड़ा गला शव मिला था, जिसकी उस वक्त पहचान नहीं हो पाई थी।
शव पर मिले कपड़ों के आधार पर उसके परिजनों ने उसकी पहचान की है। इस मामले में मृतक की पत्नी साहिबा की तहरीर के आधार पर रामपुर के थाना पटवाई गांव हाजीनगर निवासी प्रेमिका सायदा, उसके भाई जीशान, अलीगढ़ थाना क्वारसी के गांव फिरदौसनगर निवासी शंभू उर्फ सलीम, उसकी पत्नी अफशाना उर्फ जोया के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201, 34 में मुकदमा पंजीकृत किया है। चारों को न्यायालय में पेश दिया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।