फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   girl was standing at railway station with friends young man arrived and threat to marriage

ये कैसा इश्क: सहेलियों संग स्टेशन पर खड़ी थी लड़की, तभी कट्टा लेकर पहुंचा युवक बोला- 'तुझको ही दुल्हन बनाऊंगा'

Wed, 22 Jun 2022 07:59 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी(संभल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी(संभल)। Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 22 Jun 2022 07:59 PM IST
सार

संभल में एकतरफा मोहब्बत का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। काफी दिनों से लड़की का पीछा कर रहे एक युवक ने बुधवार को तो हदें पार कर दीं। विस्तार से पढ़ें सिरफिरे आशिक की हैरान कर देने वाली हरकत।

विज्ञापन
girl was standing at railway station with friends young man arrived and threat to marriage
फाइल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कई दिनों से युवती का पीछा कर रहा युवक बुधवार को रेलवे स्टेशन पर तमंचा लेकर पहुंच गया। मोबाइल पर बात करने और शादी करने के लिए युवती को धमकाने लगा। पीड़िता ने घटना की सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी को सूचना देने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। इसके बाद 1090 पर कॉल कर जानकारी दी। वहां से कोतवाली पहुंचकर युवती ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती मुरादाबाद से नर्सिंग का कोर्स कर रही है। वह रोजाना सुबह आठ बजे ट्रेन से मुरादाबाद जाती है। इसी ट्रेन से कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक भी पढ़ने मुरादाबाद जाता है। ट्रेन में दोनों की मुलाकात होने पर जान-पहचान हो गई। युवती का आरोप है कि मई माह से युवक उसे आते-जाते व मोबाइल पर फोन कर शादी करने की बात करके परेशान करने लगा, जबकि युवती ने शादी से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब आठ बजे जब युवती मुरादाबाद जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंची और अपनी सहेलियों के साथ खड़ी थी, तब युवक तमंचा लेकर पहुंच गया और धमकाते हुए शादी करने की बात कही। तमंचा देख युवती व उसकी सहेलियां घबरा गईं और जीआरपी ने घटना से जीआरपी व 1090 पर कॉलकर सूचना दी। इसके बाद युवक रेलवे स्टेशन से फरार हो गया। इसके बाद युवती अपनी सहेलियों के साथ मुरादाबाद चली गई। दोपहर को युवती कोतवाली पहुंची और घटना की तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed