फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   girl suicide in sambhal village

घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
girl suicide in sambhal village
संभल। किशोरी का शव घर के दरवाजे पर फंदे से लटका मिला। ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाला पिता जब रविवार की सुबह मजदूरी कर घर लौटा तो शव लटका हुआ देखा। पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई है। घर पर बेटी और छोटे भाई बहन थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव लहरा रतू निवासी रजपाल की 15 वर्षीय बेटी मंजू रविवार की शाम घर पर छोटे भाई बहनों के साथ थी। किशोरी की मां अपने मायके गई हुई थी। पिता गांव के नजदीक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गया था। पीड़ित पिता ने बताया कि रविवार की सुबह जब वह घर लौटा तो घर के दरवाजे की चौखट पर दुपट्टे के सहारे बेटी का शव लटका हुआ था। बेटी का शव लटका देखा तो शोर मचाया। जिसे सुनकर आसपास के लोग आ गए। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी पत्नी अपने मायके गई हुई है। घर पर बेटी मंजू और छोटे बच्चे थे। रात को किस समय यह घटना हुई इसकी जानकारी नहीं है। पीड़ित ने बताया कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने घर के दरवाजे पर शव लटका होने पर कई सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रजपुरा थाने के इंस्पेक्टर विद्युत गोयल ने बताया कि अब तक की छानबीन में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed