फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Girl's body found hanging in the room

कमरे में फंदे पर लटका मिला युवती का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging in the room
बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव अलैहदादपुर चम्पू में शनिवार की सुबह 20 वर्षीय युवती का शव कमरे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि वह मनोरोगी थी। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव अलैहदादुर चम्पू में निवासी मित्रपाल अपनी पत्नी भगवान देई व बच्चों के साथ रहते हैं। भगवानदेई ने बताया कि उनकी बेटी राधा (20) शनिवार की सुबह करीब छह बजे उठी थी। उसके बाद चाय बनाने के लिए छत पर चली गई। कुछ देर बाद ऊपर जाकर देखा, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा, तो राधा का शव कमरे की छत में लगे पंखे से दुपट्टे के फंदे पर लटका था। ये देख उसकी मां भगवानदेई की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। भगवानदेई ने थाना बनियाठेर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मां भगवान देई ने बताया कि उसकी पुत्री राधा की मनोरोगी थी, जिसका उपचार हकीमों से कराया जा रहा था। वह बात-बात जोर-जोर से चिल्लाने व बर्तन-कपड़े फेंकने लगती थी। उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed