फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Girl refused to marry due to dislike of groom s nose

दुल्हन को दूल्हे की नाक नापसंद है: दो घंटे चली पंचायत, फिर भी नहीं बन सकी बात, बिना बहू के भूखे लौटे बराती

Wed, 07 Dec 2022 09:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 07 Dec 2022 09:29 PM IST
सार

पंचायत हुई लेकिन दुल्हन ने निकाह की हामी नहीं भरी। करीब तीन घंटे बाद बरात को लौटना पड़ा। बरातियों को खाना भी नहीं मिला। वह ऐसे ही भूखे चले गए।

विज्ञापन
Girl refused to marry due to dislike of groom s nose
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दूल्हे की नाक अच्छी नहीं थी। इसकी जानकारी दुल्हन को हुई तो उसने निकाह करने से इनकार कर दिया। यह जानकारी दूल्हा और उसके परिजनों को हुई तो वह घर के बड़ों के पास पहुंचे। पंचायत हुई लेकिन दुल्हन ने निकाह की हामी नहीं भरी। करीब तीन घंटे बाद बरात को लौटना पड़ा। बरातियों को खाना भी नहीं मिला। वह ऐसे ही भूखे चले गए। दूल्हे की नाक अच्छी नहीं होने पर दुल्हन के खफा होने की चर्चा आसपास के गांवों में बनी हुई है। यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है। आपसी सहमति से ही समझौता हो गया।

विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की बरात आई थी। बरात के आने पर स्वागत की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान किसी महिला ने आकर दुल्हन को बताया कि दूल्हे की नाक अच्छी नहीं है। कुछ ही देर में दुल्हन के घर मौजूद लोगों में यह बात चर्चा का विषय बन गई कि दूल्हे की नाक अच्छी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात पर दुल्हन खफा हो गई और परिजनों से कहा कि वह निकाह नहीं करेगी। परिजनों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन निकाह नहीं करने की जिद पर अड़ गई। परिजनों को दुल्हन की बात को मानना पड़ा और दूल्हे पक्ष को बताया कि यह शादी नहीं हो पाएगी। 

विज्ञापन

दूल्हा के परिजनों ने पंचायत कराई। करीब दो घंटे तक गांव के जिम्मेदार लोग दुल्हन को समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन बात नहीं बनी। मजबूरन बरात को लौटना पड़ा। यह विवाद उस समय हुआ जब बरातियों ने खाना भी नहीं खाया था। बिना दूल्हन लिए दुल्हे लौटना पड़ा और भूखे बरातियों के जाने की बात कई गांवों में चर्चा का विषय है। असमोली थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि इस मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed