फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Girl gang raped while taking fodder, case registered

Sambhal News: चारा लेने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Girl gang raped while taking fodder, case registered
रजपुरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से चारा लेने गई किशोरी से गांव के ही दो युवकों ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। बदनामी के डर से किशोरी ने दस दिन तक परिजनों को घटना के बारे में नहीं बताया। मंगलवार को परिजनों ने जानकारी होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि तीन जून की सुबह करीब 11 बजे उसकी 17 वर्षीय बेटी जंगल से चारा लेने के लिए गई थी। आरोप लगाया कि गांव निवासी परमानंद और श्योराज ने जंगल में अकेली पाकर उसकी बेटी को दबोच लिया और तमंचे के बल पर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। होश में आने पर बेटी घर आ गई, लेकिन बदनामी के डर से किसी से कुछ नहीं बताया गुमशुम रहने लगी। उन्होंने जब सख्ती से पूछा तो बेटी ने आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर परमानंद और श्योराज के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed