{"_id":"664d327e1c01c7d74a062575","slug":"girl-drank-pesticide-mistaking-it-for-cold-drink-died-during-treatment-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-110681-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बालिका ने कोल्ड डिंक समझकर पीया कीटनाशक, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बालिका ने कोल्ड डिंक समझकर पीया कीटनाशक, उपचार के दौरान मौत
Wed, 22 May 2024 05:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 22 May 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय में मंगलवार की शाम चार बजे के करीब आदमपुर रोड के निवासी आसिफ की आठ वर्षीय बेटी सायना ने घर के कबाड़ में रखी दवाई पी ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल लेकर दौड़े लेकिन उसकी मौत हो गई।
चौधरी सराय निवासी आसिफ ने बताया कि वह हर रोज की तरह कबाड़ का समान खरीदने के लिए गया हुआ था। शाम चार बजे के करीब बेटी ने घर में रखी दवाई को कोल्ड ड्रिंक समझकर पी ली। दवाई के पीने से उसकी हालत बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां से रेफर किया गया। जिला अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। मुरादाबाद लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया कि वह कबाड़ का काम करते हैं और जो कबाड़ होता है उसको घर में ही एकत्र किया जाता है। ज्यादा एकत्र होने पर बेच दिया जाता है। आसिफ के परिवार में पत्नी फरहत और छोटी बेटी शुमायरा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी है।