फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Girl dies of dengue and woman dies of fever

Sambhal News: डेंगू से बच्ची और बुखार से महिला की मौत

Sun, 19 Nov 2023 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 19 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Girl dies of dengue and woman dies of fever
संभल। जिले में डेंगू का वार लगातार जारी है। बीमारी थम नहीं रही है। शनिवार को संभल ब्लॉक क्षेत्र के गांव भतावली निवासी सुनील कुमार की 11 वर्षीय बेटी दीपा की डेंगू से मौत हो गई। दो दिन पहले दीपा को बुखार आया था। सुनील ने बताया कि दीपा परिवार में इकलौती थी और कक्षा चार की छात्रा थी। पढ़ने में काफी होशियार दीपा को परिवार के सभी लोग प्रेम करते थे। दो दिन पहले बुखार आने पर उसकी जांच कराई थी। इसी में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद उपचार के लिए हसनपुर स्थित निजी अस्पताल में ले गए थे। हालत कुछ सही हुई। इस पर उसे शनिवार को घर ला रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव तिगरी में मुन्नी (50) पत्नी छोटेलाल की बुखार से मौत हो गई। छोटेलाल ने बताया कि पत्नी को चार दिन पहले बुखार आया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें मुरादाबाद ले गए। शनिवार को उनकी मौत हो गई। परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed