फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Girl dies during treatment, relatives ransacked the hospital

उपचार में लापरवाही का आरोप, अस्पताल में तोड़-फोड़, पुलिस तक पहुंचा मामला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Girl dies during treatment, relatives ransacked the hospital
संभल। निजी अस्पताल में उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर तीमारदारों ने हंगामा किया। अस्तपाल में तोड़फोड़ की गई। मामला पुलिस तक पहुंचा है। दरअसल उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई थी। जिसके बाद तीमारदारों ने उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

संभल-बहजोई मार्ग यशोदा चौराहे के नजदीक सुशीला सक्सेना अस्पताल में गुरुवार को सरायतरीन के मोहल्ला चकली निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 22 वर्षीय बेटी को बुखार आने के बाद भर्ती कराया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके चलते युवती की मौत हुई।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में अस्पताल के संचालक डॉक्टर शाने रब ने कहा कि उपचार में कोई लापरवाही नहीं बरती गई। बुखार आने पर भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बेवजह हंगामा किया और तोड़फोड़ की। चिकित्सक का कहना है कि किसी परिचित ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने का हवाला दिया था। इसके चलते युवती को भर्ती कर लिया और बेहतर उपचार किया गया। लेकिन अब वह लोग लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं, जो गलत है। चिकित्सक की ओर से इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed