{"_id":"67a3bcac582f5c832103812f","slug":"ghaziabad-defeated-noida-in-the-all-up-challenge-cup-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-119000-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ऑल यूपी चैलेंज कप में गाजियाबाद ने नोएडा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ऑल यूपी चैलेंज कप में गाजियाबाद ने नोएडा को हराया
Thu, 06 Feb 2025 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई।
ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में गाजियाबाद व नोएडा की टीम के बीच आखिरी लीग मैच खेला गया। इसमें गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी व गेंदबाजी का प्रदर्शन कर नोएडा की टीम को 85 रनों से हराया। गाजियाबाद के खिलाड़ी तरुण को मेन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
बुधवार को बड़ा मैदान पर गाजियाबाद की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। गाजियाबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में ऑल आउट होकर 150 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं दूसरी पारी में मैदान पर खेलने उतरी नोएडा की टीम का प्रदर्शन बहुत खराब रहा। नोएडा की टीम 16.1 ओवर में मात्र 65 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। इस प्रकार गाजियाबाद की टीम ने 85 रन से नोएडा की टीम को हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, बेहतरीन गेंदबाजी करते चार मेडन ओवर कर नोएडा के चार विकेट झटकने वाले गेंदबाज तरुण को मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायर अंकुर गुर्जर व राजू गिरि रहे। कमेंटरी सुशील कुमार शर्मा छोटू ने तथा स्कोरिंग दानिश गुडडू व तरुण वाष्र्णेय ने की। आयोजकों में नवदीप बंटी, रियाज, पुष्पेंद्र कुमार सिंह, अय्यूब पहलवान व शिवम रस्तौगी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
पहला क्वार्टन फाइनल मुकाबला आज
बहजोई। आयोजक नवदीप बंटी ने बताया कि ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बड़ा मैदान पर पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को सुबह 11 बजे मुरादाबाद व गाजियाबाद के बीच होगा।
विज्ञापन