फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ghayal ko kiya refer

घायल को सीएचसी गेट से ही कर दिया रेफर

Tue, 20 Sep 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 20 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
चौबीस घंटे इमरजेंसी सेवाएं देने के सरकारी दावों की पोल खुल गई है।असमोली के सरकारी अस्पताल में ताला लगा होने की वजह से सोमवार को दिन में सड़क हादसों के दो घायलों को उपचार नहीं मिल सका। घायल तड़पते रहे। डाक्टर उपलब्ध न होने की वजह से उन्हें रेफर स्लिप थमा दी गई। 
विज्ञापन


इस बारे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. संदीप कुमार राहल ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वह खुद बुखार में हैं। मंगलवार को हकीकत पता करेंगे। अगर अस्पताल के स्टाफ ने लापरवाही की है तो कार्रवाई  की जाएगी। असमोली लोदीपुर मार्ग पर सडक  किनारे बाइक गहरी खाई में गिरने से हरथला निवासी मोहम्मद नबी घायल हो गया। लोगों ने एंबुलेंस से घायल को शाम 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा। उस समय अस्पताल बंद था।
विज्ञापन


एंबुलेंस चालक ने फार्मासिस्ट को फोन करके बुलाया। फार्मासिस्ट ने डॉक्टर न होने की बात कहते हुए उसे बिना इलाज के ही  रेफर कर दिया। पतेईखालसा निवासी राजाराम असमोली के सैदपुरजसकोली से मेहमाननवाजी कर लौट रहा था। अचानक असमोली सीएचसी के सामने टैंपो पलटने से घायल हो गया। लोग घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। घायल अस्पताल परिसर में ही आधा घंटे तक तड़पता रहा। बाद में लोगों ने एंबुलेंस से घायल को उपचार के लिए मुरादाबाद भेजा। ]
विज्ञापन
विज्ञापन



बुखार से निजात को देशी नुस्खों का सहारा
जिला बुखार से तप रहा है, राजकीय अस्पतालों में इससे निपटने के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। निजी हास्पिटलों  व टेस्ट लैब मरीजों से भरे पड़े हैं, जहां मरीजों से जमकर धन उगाही हो रही है। जिला प्रशासन मरीजों की कोई मदद नहीं कर पा रहा है।

आखिरकार मरीज देशी नुस्खों की ओर लौटे है। इसमें सबसे कारगर जड़ी बूटी गिलोय को माना जा रहा है, जिसकी शार्टेज दुकानों पर तो हो ही गई, ग्रामीण खेत खलिहानों में भी तलाश करते दिख रहे हैं। 
राजकीय चिकित्सालयों की चिकित्सा व्यवस्था लगभग ध्वस्त हो चुकी है। डाक्टरों की पहले से ही कमीं थी, अब आयुष चिकित्सकों की हड़ताल ने रही सही कसर पूरी कर दी है। शहर हो या फिर गांव इन दिनों वायरल बुखार से तप रहे हैं। यहां तक की तेज बुखार से कई लोगों की जान भी जा चुकी है।


आलम यह है कि अब खासकर गांवों में तो देशी नुस्खे आजमाएं जा रहे हैं। शहरी क्षेत्रों के मरीज भी आयुर्वेदिक जडी बूटियों पर निर्भरता बढ़ रही है। सबसे अधिक इन दिनों गिलोय की तलाश की जा रही है। कई लोगों ने रोजगार भी बना लिया है, गांव गांव गिलोय बेंचा जा रहा है। ग्रामीण खेत खलिहानों में गिलोय को तलाश करते, काटकर ले जाते देखे जा सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed