फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Gharati and Barati clash over transaction and food, marriage broken

लेनदेन और खाने को लेकर भिड़े घराती और बराती, शादी टूटी

Wed, 08 Feb 2023 08:10 PM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद Published by: ranjeett ranjeett Updated Wed, 08 Feb 2023 08:10 PM IST
विज्ञापन
Gharati and Barati clash over transaction and food, marriage broken
मोदी के नाम पर बहस करते-करते टूट गई शादी।
संभल। लेनदेन और खाने को लेकर शुरू हुए विवाद में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। मामला थाने पहुंच गया। कुछ जिम्मेदार लोगों ने समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। शादी टूट गई। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि दुल्हन पक्ष को शाम के समय बुलाया गया था लेकिन दुल्हन पक्ष अधिक लोगों के साथ दोपहर के समय आ गया और खाना तैयार नहीं होने पर हंगामा किया। इसी बात से विवाद शुरू हुआ। जबकि दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दहेज देने के बाद भी दूल्हा पक्ष एक लाख रुपये की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

मुरादाबाद के दलपतपुर निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी हयातनगर निवासी युवक के साथ 7 अक्तूबर 2022 में तय की थी। दुल्हन पक्ष ने हयातनगर आकर ही शादी करने की बात कही थी। इसके लिए एक मैरिज हॉल बुक कर लिया गया था। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे दुल्हन पक्ष के लोग मैरिज हॉल पहुंच गए। इस दौरान उन्हें खाना तैयार नहीं मिला तो हंगामा हुआ। दूल्हा पक्ष का कहना है कि शाम को चार बजे बुलाया गया था। शाम का खाना ही तय हुआ था। इसलिए दोपहर में खाना तैयार नहीं था।
विज्ञापन

आरोप था कि दुल्हन पक्ष के 150 लोग आना तय हुए थे लेकिन वह समय से पहले आए और 200 लोग लेकर आए। हंगामा बढ़ा तो जिम्मेदार लोगों ने हंगामा शांत करा दिया। रात साढ़े नौ बजे जब घुड़चढ़ी की रस्म चल रही थी, इसी दौरान फिर से हंगामा शुरू हो गया। हंगामा बढ़ने के साथ ही मारपीट हुई। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की। हयातनगर थाने पहुंचकर दुल्हन पक्ष ने दहेज में एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले में देर रात से बुधवार की दोपहर तक पंचायत हुई लेकिन समझौता नहीं हुआ। दुल्हन पक्ष ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया है। पुलिस ने दुल्हन और दूल्हा पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पहुंचा दूल्हा, बोला मुझे भी पीटा है
हयातनगर थाने पहुंचे दूल्हे ने बताया कि उसको घोड़ी से खींचकर दुल्हन पक्ष ने पीटा है। शरीर पर गुम चोटें आई हैं। वहीं दुल्हन पक्ष का कहना है कि दुल्हन को भी दूल्हा पक्ष के लोगों ने पीटा है। कुछ लोग मैरिज हॉल में वहां पहुंचे जहां दुल्हन तैयार हो रही थी। इसी दौरान मारपीट की। जब मेहमानों ने बीचबचाव कराने का प्रयास किया तो उन्हें भी पीटा। कई महिलाएं चोटिल हुई हैं। वहीं थाना प्रभारी, हयातनगर कर्म सिंह पाल ने बताया कि शादी समारोह में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद हुआ था। तहरीर नहीं दी गई है। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के तीन लोगों का शांतिभंग में चालान किया जा रहा है। दोनों पक्ष तहरीर देते हैं तो उसके आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी।



शादी की खुशियां विवाद से हो गईं खत्म, लाखों रुपये हो गए खर्च
लेनदेन और खाने को लेकर विवाद की शुरूआत हुई थी। एक दूसरे पर आरोप लगाने वाले दोनों पक्षों के इस शादी समारोह में कई लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। जिस समय विवाद हुआ उस समय काफी संख्या में लोग खाना खा रहे थे। मारपीट के दौरान खाना खाने वाले लोग और खाना बनाने वाले लोगों को भी पीटने का आरोप है। हालांकि गंभीर घायल कोई नहीं हुआ है। मामूली चोटिल लोगों की संख्या काफी है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed