फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   get a hundred rupees get a certificate without getting vaccinated

सौ रुपये लाओ बिना टीका लगवाए प्रमाणपत्र पाओ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
get a hundred rupees get a certificate without getting vaccinated
संभल। देशभर में कोरोना तेजी के साथ फैल रहा है, जिसको नियंत्रित करने के लिए सरकार लोगों का टीकाकरण करा रही है। संभल जिले में कोरोना के मामले प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। दावा है कि जिले में टीकाकरण भी तेजी के साथ किया जा रहा है, वहीं जिले में बिना टीके ही फर्जी प्रमाणपत्र बिक रहे हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला के जागरूक पाठकों की ओर से जानकारी दिए जाने पर अमर उजाला टीम गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे संभल सीएचसी पहुंची। जहां स्टिंग के दौरान स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से हो रहे इस फर्जी खेल का खुलासा हुआ। सीएचसी में जो कर्मचारी टीकाकरण कर रहे थे उनसे टीका लगवाने की जानकारी ली गई। कर्मचारी से जब कहा कि टीका नहीं लगवाना है, लेकिन प्रमाणपत्र चाहिए। इस पर कर्मचारी ने कहा कि इसके लिए दो सौ रुपये लगेंगे, प्रमाणपत्र मिल जाएगा। बाद में एक सौ रुपये में यह सौदा तय हो गया और रुपये कर्मचारी के हाथ में दिए गए। इसके बाद कर्मचारी ने आधार कार्ड का फोटो अपने मोबाइल में खींच लिया और मोबाइल नंबर नोट कर लिया। इसके बाद प्रमाणपत्र बनाकर हाथ में दे दिया। मैसेज शाम तक आने की बात कही गई। बाद में टीम द्वारा ऑनलाइन प्रमाणपत्र चेक किया गया तो टीकाकरण का प्रमाणपत्र सही पाया है।
विज्ञापन

ऐसा ही दूसरे कर्मचारी के साथ सौदा हुआ। उसने भी सौ रुपये लिए और प्रमाणपत्र बनाकर दे दिया। इन दोनों ही मामलों की वीडियो रिकॉर्ड की गई, जिसमें सारी हकीकत कैद हो गई है। ऐसा ही मामला जिला अस्पताल का सामने आया है। एक युवक ने अपने परिवार के चार लोगों के टीकाकरण होने के प्रमाणपत्र बनवाए हैं। इसके लिए चार सौ रुपये अदा किए हैं। इसका ऑडियो सामने आया है। यदि जांच की जाए तो यह भ्रष्टाचार बड़े स्तर पर सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कागजों में आंकड़ा बढ़ा, हकीकत में शायद कम ही लोगों को लगा टीका
टीकाकरण जिले में तेजी से कराने का दावा स्वास्थ्य विभाग भले ही कर रहा है, लेकिन गुरुवार को इस तेजी की हकीकत सामने आ गई। टीकाकरण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। इससे साफ है कि कागजों में भले आंकड़ा बढ़ गया है, लेकिन हकीकत में कुछ आंकड़ा कुछ और ही है। जिला प्रशासन इस मामले में जांच कराए तो परत दर परत भ्रष्टाचार के मामले उजागर हो सकते हैं।

मेरी जानकारी में नहीं है कि रुपये लेकर टीकाकरण का प्रमाणपत्र बनवाया जा रहा है। अब वीडियो बनने की बात सामने आई है। इसकी जांच कराई जाएगी। जो कर्मचारी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
डा. मनीष अरोड़ा, सीएचसी प्रभारी, संभल
रुपये लेकर टीका लगाना या टीका लगाए बिना ही प्रमाणपत्र देना तो गलत है। इसकी जानकारी कराते हैं। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संजीव रंजन, जिलाधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed